Main Menu Top Menu

हमारा परिचय

ढेंकानाल विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की देशव्यापी इकाइयों में से एक है जो की संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में काम करने वाला एक स्वायत्त संगठन है । इसका उद्देश्य लोगों में वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करना, जांच की भावना को बढ़ावा देना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के हाल के विकास को चित्रित करना और विज्ञान के रहस्यों को उजागर करना है। यह ओडिशा में स्थापित होने वाला पहला जिल्ला स्तरीय विज्ञान केंद्र है। यह विज्ञान केंद्र जून 0५, १९९५ को श्री माधवराव शिंदिया , तत्कालीन माननीय केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार एवं ब्रिगेडियर के.पी. सिंह देव, AVSM, तत्कालीन माननीय केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, भारत सरकार की उपस्थिति में ओडिशा के लोगों को लिए उद्घाटन और समर्पित किया गया था। मनोरंजन के माध्यम से विज्ञान सीखने के लिये केंद्र में अनेक इंटरेक्टिव प्रदर्श नियों से भरा तीन विज्ञान गैलरी हैं और एक विज्ञान उद्यान भी है। इसके अलावा, विज्ञान सीखने के पूरक के लिए 3-डी चलचित्र, तारामंडल शो, आकाश दर्शन कार्यक्रम और प्रात्यक्षीक विज्ञान प्रदर्शन शो इत्यादि नियमित रूप से केंद्र में आयोजित किया जाता हैं। दूर दराज के स्थानों से जो हमारे केंद्र का दौरा नहीं कर सकते हैं, साल के दौरान उनके लिये पूरे साल इंटरैक्टिव पोर्टेबल प्रदर्शनियों से भरी चलायमान विज्ञान प्रदर्शनी बस को ओडिशा के विभिन्न जील्लों के ग्रामीण स्कूलों में आयोजीत कर रहे हैं।

कपिलास विज्ञान उद्यान,  कपिलास (देवगाँव), ढेंकानाल में मनोरंजन के माध्यम से विज्ञान सीखने के लिए बड़ी संख्या में बाहार रखे विज्ञान प्रदर्शनियों पेस करता हे। यह त्योहार के दौरान स्कूल / परिवार समूह की यात्रा के आयोजन के लिए एक आदर्श स्थान है। सभी आवश्यक ढांचागत सुविधाएं जैसे की पीने के लिए शुद्ध पानी, शौचालय, एकांत परिसर, सुरम्य परिदृश्य इत्यादि उपलब्ध हैं जो कि दर्शकों की यात्रा को शिक्ष्यणीय तथा यादगार बनाती हैं।

साधारण जानकारी:

मुख्य : श्री एम. एम. राऊत, जिल्ला विज्ञान अधिकारी

पूरा पता : राजबाटी के निकट, ढेंकनाल, ओड़ीशा – ७५९००१

फोन नंबर: ०६७६२-२२४१५५

ई- मेल: funsciencedkl@gmail.com / vigyankendradhenkanal@gmail.com

खुलने का समय : हर दिन सुबह ९.३० बजे से शाम ६ बजे तक खुला रहता हे। केंद्र सिर्फ होली और दिवाली के दिन बंद रहता है।

मुख्यालय:

 केंद्रीय अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रयोगशाला,

३३, ब्लॉक – GN, सैक्टर- ५, विधान नगर, कोलकाता – ७०००९१